6 महीने की प्रेगनेंसी कैसी दिखती है?HealthPlanet

Posted on Fri 21st Oct 2022 : 11:14

गर्भावस्था के छठे महीने में बच्चे का विकास और आकार

गर्भ में बच्चे के विकास को महसूस करना सबसे सुखद अनुभव होता है। जैसे-जैसे बच्चे का विकास होता है, उसकी हलचल शुरू जाती है। गर्भ में बच्चे की हलचल उसके आने की उत्सुकता को और बढ़ा देगी। यहां जानिए कि गर्भावस्था के 6 महीने में बच्चे की स्थिति क्या होती है :
इस दौरान न केवल बच्चे का वजन, बल्कि लंबाई भी बढ़ती है।
त्वचा के नीचे बने रक्त वाहिकाओं की वजह से शिशु की त्वचा गुलाबी हो जाती है।
फेफड़ों के परिपक्व होने में अभी समय है।
इस समय बच्चा बहुत सक्रिय होगा और जल्द ही बाहर की आवाजों पर प्रतिक्रिया देगा। इस महीने के अंत तक बच्चे की उंगलियां और नाखून विकसित होते हैं और अल्ट्रासाउंड के माध्यम से दिखाई देते हैं।
संभव है कि अल्ट्रासाउंड में आपको बच्चा अंगूठा चूसता दिखाई दे।
इस महीने के अंत तक शिशु का सिर शरीर के अन्य अंगों मुकाबले अब भी बड़ा होता है।
छठे महीने के अंत तक शिशु का वजन 900 ग्राम के करीब और उसकी लंबाई 12 इंच के आसपास हो सकती है ।

गर्भावस्था के छठे महीने में देखभाल
ध्यान रखें कि अब आप एक ऐसे पड़ाव पर हैं, जिसमें आपका शिशु बाहरी गतिविधियों को भी महसूस और सुन सकता है। ऐसे में बेहद जरूरी है कि आप एक अच्छे वातावरण में रहें। चिंता व परेशानी आप दोनों की सेहत के लिए सही नहीं है। गर्भावस्था के छठे महीने में आपको अपनी दिनचर्या से लेकर खानपान तक का ध्यान रखना होगा। इसके अलावा, नीचे लिखे खानपान को अपने भोजन में शामिल करना होगा। आपको छठे महीने के दौरान और ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info